हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- प्रमोद डालाकोटी, हल्द्वानी। उत्तराखंड की हसीन वादियों और समृद्ध लोक-संस्कृति से रूबरू कराने वाले 'होम स्टे' को अब नई रफ्तार मिलने जा रही है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 'टूरिज्म, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट' विभाग के छात्र अब गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को पेशेवर तरीके से होम स्टे चलाने के गुर सिखाएंगे। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर भी रोक लगेगी।

नेशनल काउंसिल ऑफ़ वोकेशनल एजुकेशन नेशनल काउंसिल ऑफ़ वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनसीवीटी) के तहत संचालित 'असिस्टेंट होम स्टे मैनेजर' के छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स को पूरा करने वाले युवा इस मुहिम के अगुआ बनेंगे। विवि की इस पहल को धरातल पर उतारने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम के साथ जल्द ...