गिरडीह, मई 1 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत कुड़को पंचायत के आस-पास गांवों में हाथियों के आतंक से दहशत का माहौल बन गया है। बुधवार देर रात हाथियों ने गांव के अगल बगल खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि गांव के लोग हाथी को देख नहीं पाए हैं। ग्रामीणों ने पदचिन्ह के आधार पर क्षेत्र में हाथियों के होने की आशंका जताई है। बताया जाता है कि बुधवार देर रात पीरटांड़ के कुड़को पंचायत में हाथियों के विचरण की खबर फैल रही है। गांव से सटे खेतों में फसलों की बर्बादी व हाथी के पदचिन्ह के आधार क्षेत्र में हाथी आने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गये तो फसलों की बर्बादी देख दंग रह गये। खेतों में हाथी के पैर के निशान मिलने के बाद हाथी होने की आशंका जताई गई है। रात के अंधेरे में रानी बांध से सटे मंगर हांसदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.