गांवों में सुविधाओं के लिए ज्ञापन सौंपा
नोएडा, जून 2 -- ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (मजदूर) ने गांवों में खेल मैदान और बारात घर सहित कई अन्य सुविधाओं की मांग के लिए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। दादरी उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना का नेतृत्व कर रहे यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव मनिंदर भाटी ने जिले में ग्राम पंचायत व्यवस्था समाप्त होने के बाद विकास कार्य के प्रभावित होने और अवैध कॉलोनियों के निर्माण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांवों में सार्वजनिक सुविधाएं जैसे खेल मैदान, बारात घर, चिकित्सालय, पुस्तकालय आदि बदहाल स्थिति में हैं। भूमिहीन परिवारों को पट्टे की जमीन भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस मौके पर राजवीर प्रधान, सुनील भाटी, अक्षय मुखिया, कृष्ण भड़ाना, विक्रांत भाटी, प्रिंस भाटी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.