लखनऊ, मई 26 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग की सभी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सभी काम धरातल पर नजर आने चाहिए। गांव व गरीब का विकास करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गांव में जल निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। गांवों की गलिया ग्रामीणों का हाइवे है, उन्हें व्यवस्थित व ठीक रखा जाए, गांवों में अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया जाए। यह भी पढ़ें- गांवों में सुविधाओं का विस्तार किया जाए: केशव प्रसाद मौर्यकार्य योजनाओं की समीक्षा केशव ने मंगलवार को विभागीय कामों की समीक्षा में कहा कि बची हुई कार्ययोजनाएं तत्काल बनाई जाए, मनरेगा बचे भुगतानों को प्राथमिकता बजट के अनुरूप कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य के बारे में केंद्र सरकार को पत्र भेजा जाए। स्वयं सहायता समूह की एक लाख दीदियों को हर माह अन...