गांवों में सीवरेज व्यवस्था सुधरेगी
नोएडा, जून 1 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 34 गांवों और बाकी बचे सेक्टरों में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इन्हें मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। साथ ही आवासीय और औद्योगिक सेक्टर में अधूरी पड़ी सीवर लाइन का काम भी पूरा किया जाएगा। प्राधिकरण ने इस पर आने वाले खर्च का आंकलन कर तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारी के मुताबिक अधिसूचित क्षेत्र के बाकी बचे सभी गांवों को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने की विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। विभाग द्वारा ऐसे सभी गांव चिन्हित कर लिए गए हैं, जहां पर सीवर लाइन तो बिछाई जा चुकी है, लेकिन मुख्य लाइन से जोड़ने का काम अभी बाकी है। चिन्हित किए गए गांवों में थापखेड़ा, अजायबपुर, पतवाड़ी, ऐमनाबाद, बिसरख, हैबतपुर, रोजा जलालपुर, मिलक लच्छी सहित 34 गांव शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.