गांवों में सफाई, पानी और बैनर पर टैक्स की तैयारी, दीपक प्रकाश के विभाग से कैबिनेट को प्रस्ताव
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 24 -- बिहार में पंचायती राज मंत्रालय ने राज्य के गांवों में टैक्स वसूली को लेकर बड़ा प्रस्ताव तैयार किया है। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्रालय की तरफ से तैयार किए गए प्रस्ताव के तहत अब बिहार के गांवों में रहने वाले लोगों की जेब पर बोझ बढ़ने वाली है। गांवों में सफाई और पानी के उपयोग पर लोगों को टैक्स देना होगा। नगर निगम की तरह ही पंचायतों में भी होल्डिंग टैक्स लगेगा। ग्रामीणों से उनके घरों और दुकानों के लिए संबंधित ग्राम पंचायतें कर (टैक्स) वसूलेंगी। पंचायत क्षेत्र में सरकारी या निजी भवनों पर होर्डिंग और बैनर लगाने के लिए शुल्क देना होगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेज दिया है। राज्य कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद यह व्यवस्था बिहार के सभी गांवों में लागू हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.