आगरा, मार्च 13 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में नगला थान गांव के समीप बाईपास पर आसपास के गांवों की सैंकड़ों महिलाओं ने शराब बिक्री के विरोध में जाम लगा दिया। प्रदर्शन व वाहनों की लंबी कतार लगने की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद ही वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की दोपहर बाईपास पर नगला थान गांव के समीप जाम लगाए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां सैंकडों की संख्या में महिलाएं सड़क पर प्रदर्शन कर रहीं थीं, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थीं। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि वह आसपास के गांवों की रहने वाली हैं। उनके गांवों में दुकानों पर खुलेआम शराब की बिक्री हो रही ह...