गांवों में वन्यजीव हमले को लेकर अलर्ट, मांगी रिपोर्ट
गोंडा, सितम्बर 9 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में तेंदुआ समेत वन्यजीवों की आवाजाही और मानव-वन्यजीव हमले की आशंका को देखते हुए पंचायती राज विभाग ने गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के तहत ग्राम प्रशासक, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, बीसी सखी, स्वयं सहायता समूह, बाघ मित्र, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और धार्मिक प्रमुखों के साथ बैठक कर ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। उन्हें अकेला न छोड़ने और सूर्यास्त के बाद अकेले बाहर न खेलने देने की सलाह दी गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी किसी वयस्क के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.