दरभंगा, मार्च 22 -- दरभंगा। मिथिला की पहचान बन चुके मखाना को वैश्विक बाजार में और मजबूत स्थान दिलाने के लिए किसानों और युवाओं को अब उत्पादन से आगे बढ़कर प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और निर्यात की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र में आयोजित मखाना कौशल उन्नयन महाकुंभ के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के समन्वय ने दरभंगा और पूरे मिथिला क्षेत्र को मखाना की वैश्विक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठा दिलाई है, अब इसे आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनाना भी आवश्यक है। जिला उद्यान कार्यालय, कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के 13 प्रखंडों से आए लगभग 250 मखाना कृषकों और उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मखाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.