बरेली, सितम्बर 21 -- मीरगंज। क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय सारक्षता केंद्र ने मीरगंज के गांव कुल्छा खुर्द एवं नौसना में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कैंप लगाए। इसमें केंद्र के क्षेत्रीय प्रबंधक सोनिक मिश्रा ने ग्रामीणों को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश एवं सरकार व बैंकों द्वारा लाई जा रही वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी। सेबी से आए प्रशिक्षक गौरव पटेल ने म्यूचुअल फंड व निवेश के विभिन्न विकल्पों की जानकारी साझा की। केंद्र प्रबंधक आरिफ हुसैन, क्षेत्रीय समन्वयक राजवाला, राजेश, पुष्पेंद, आशीष कुमार, अरविंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...