रुद्रपुर, मई 2 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय परिसर में संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जनगणना 2027 की तैयारियों सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन के अधिकारी गांवों में भ्रमण के दौरान कम से कम एक रात्रि विश्राम अवश्य करें, ताकि ग्रामीणों की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनका प्रभावी समाधान किया जा सके। जनगणना कार्यों में पारदर्शिता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों की ड्यूटी एक साथ न लगाई जाए, जिससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने आमजन को जागरूक करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति को पहचान पत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.