संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में हर ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय बनवाए गए। इसका उद्देश्य था कि गांव में जिन लोगों के पास शौचालय नहीं हैं या जिनके शौचालय बदहाल हो गए हैं प्रयोग के लायक नहीं हैं वे लोग यहां पर प्रयोग कर लेंगे। या राह चलते लोगों के लिए भी सुविधाजनक होंगे। इससे खुले में शौच से मुक्ति मिलेगी। लेकिन जिस उद्देश्य से इनका निर्माण हुआ वह पूरा नहीं हुआ। अधिकांश का प्रयोग नहीं हो रहा है। हिन्दुस्तान ने शौचालयों की पड़ताल की तो इनकी बदहाली की तस्वीर सामने आई। ग्रामीण इनका प्रयोग नहीं कर रहे हैं। खुले में जा रहे हैं। अधिकांश शौचालयों ताला बंद पड़ा है। अधिकांश शौचालयों का प्रयोग नहीं हो रहा है। कहीं पर गंदगी फैली है तो कहीं पर सुविधाएं नहीं हैं। स्वच्छ भारत मिशन के त...