गांवों में पहुंचा चिकित्सा सेवा रथ, 13 हजार को मिला इलाज
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- गोला गोकर्णनाथ। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की कमी को दूर करने के उद्देश्य से वरिष्ठ आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. कौशल वर्मा ने चिकित्सा सेवा रथ चलाया। इस दौरान अभियान के तहत जिले के 21 से अधिक दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन शिविरों में कुल 13125 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। सन साइन हॉस्टिपटल के संचालक व भाजपा नेता कौशल वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं पहुंच पाते। ऐसे में लोगों को लखीमपुर से लखनऊ तक दौड़ लगानी पड़ रही थी। इसी दिक्कत को कम करने के लिए उन्होंने यह प्रयास शुरू किया। शिविरों में उन्होंने खुद सेवा दी। इसके अलावा अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया। आवश्यकतानुसार पैथोलॉजिकल ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.