चित्रकूट, अप्रैल 9 -- चित्रकूट। जिला प्रशासन ग्राम पंचायतों को ब्लाक व जिला मुख्यालय से जोड़ते हुए परिवहन सेवा की शुरुआत करने की तैयारी में है। इसको लेकर डीएम पुलकित गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्राम परिवहन सेवा की समीक्षा की। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाना और दूरस्थ ग्राम पंचायतों को ब्लाक व जिला मुख्यालय से जोड़ना रहा। एआरएम रोडवेज ने अवगत कराया कि ग्रामीण बस सेवा को लेकर अब तक 13 आवेदन आए हैं। डीएम ने कहा कि सेवा में लगाए जाने वाले वाहन चालकों के पास वैध लाइसेंस होने के साथ ही उनको प्रशिक्षित किया जाए। यात्री मालकर अधिकारी को निर्देश दिए कि परिवहन सेवा से संबंधित दस्तावेजीकरण एवं कागजी कार्रवाई को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रियों से शासन स्तर से निर्धारित गाइड लाइ...