इटावा औरैया, जुलाई 29 -- बुधवार की दोपहर को शहरी क्षेत्र में तो करीब आधा घंटे बारिश हुई लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश न होने से किसान परेशान है। खरीफ की फसल के लिए इस समय पानी की जरूरत है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। पिछले 5 दिनों से तो ग्रामीण क्षेत्र में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई । उससे पहले भी सिर्फ एक दिन बारिश हुई थी ऐसे में किसान परेशान है बारिश हो जाए तो खेती के कामकाज में तेजी आए। किसान रामसनेही, रामऔतार और सुरेश का कहना है कि बारिश ना हुई तो सिंचाई के लिए एक पानी का खर्चा भी किसानों का बढ़ जाएगा। ऐसे में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए है कि बारिश हो जाए तो खेती के काम में गति आए और उनका एक पानी का खर्चा भी बच जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...