दुमका, अप्रैल 7 -- जामा। जामा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में पारंपरिक पर्व चैती काली पूजा बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हल्दीपट्टी, ताराजोरा एवं धनाडीह गाँव सहित आसपास के कई गाँवों में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से एकजुट होकर अपने-अपने माँ काली मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा के दौरान भक्ति गीत, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजा संपन्न होने के बाद परंपरा के अनुसार सामूहिक रूप से बकरे की बलि भी दी गई। गाँव के बुजुर्गों ने बताया कि यह पूजा वर्षों से चली आ रही परंपरा है, जिसका उद्देश्य सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करना है। इस अवसर पर प्रसाद का सामूहिक वितरण किया गया तथा ग्...