भदोही, अप्रैल 13 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ज्ञानपुर विकास खंड के झम्मनपुर एवं दल्लूपुर में सोमवार को आशा तथा आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने संचारी रोगों को लेकर जागरूक किया। साथ ही नालियों में दवा का छिड़काव किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से जिला स्वास्थ्य समिति, भदोही द्वारा अप्रैल महीने में मच्छर और पानी से फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जेई/एई को रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। सोमवार को इंदुमती सिंह आंगनवाड़ी, अनीता मौर्या और शीला मौर्य आशा कर्मी ने संचारी रोग की जानकारी देते हुए गांव में दवा का छिड़काव कराने का काम किया। खुले में शौच ना करने एवं शौचालय जाने के बाद हाथ साबुन से धोने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.