गंगापार, अप्रैल 30 -- ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं होती हैं। जरूरत है तो सिर्फ उन्हें सही दिशा और मंच देने की। यही संदेश फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने राधा देवी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित वर्ष 2026 के टॉपर्स सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि गांवों में छिपी अनमोल प्रतिभाएं आज के प्रतिस्पर्धी दौर में अपनी मेहनत और लगन से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। अध्यक्षता कर रहे डीआईओएस पीएन सिंह ने कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निराश न होने की सलाह दी। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वह भी ग्रामीण परिवेश से ही आगे बढ़े हैं और आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के दो दर्जन मेधावियों को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.