फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र के तहत विभिन्न गांवों में अभियान चलाते हुए 85 घरों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। यह कार्रवाई पिछले दो दिनों के दौरान की गई। इससे पहले 100 से अधिक घरों के कनेक्शन काटे गए थे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता कयामुद्दीन खां ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर विद्युत टीम द्वारा गांव मोइनुद्दीनपुर, नगला पानसहाय के अलावा टापाखुर्द में अभियान चलाया गया। इसके तहत लगभग 85 घरों के कनेक्शन काटे गए। यह उपभोक्ता पिछले काफी समय से अपने बिलों का भुगतान नहीं कर रहे। बिलों के भुगतान को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर बिल जमा करने को लेकर लगातार जागरुक कर रहे है, लेकिन इसके बाद भी उपभोक्ता अपने बिलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.