आरा, अप्रैल 10 -- आरा, हिप्र.। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ केएन सिन्हा की ओर से शुक्रवार को विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। भाजपा के चलें गांव की ओर कार्यक्रम के तहत कई गांव का दौरा किया गया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कारीसाथ गांव में रिटायर कर्नल राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डॉ के एन सिन्हा को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर सुजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, गोलू कुमार, करण कुमार, जयप्रकाश यादव, शशिकांत कुमार, रामप्रीत यादव, मुंद्रिका प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, विनय कुमार, नंदलाल प्रसाद, सिराजुल, अजय साह सहित अन्य मौजूद थे। डॉ सिन्हा ने बताया कि ग्रामीण संपर्क के इस पखवारे में आगे भी कई गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.