गांवों में घुसा शारदा का पानी, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
पीलीभीत, सितम्बर 2 -- पीलीभीत। बैराज से मंगलवार को अलग-अलग चरणों में करीब दो लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने शारदा नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी थी। देर रात नदी का पानी तेजी से बढ़ा और शास्त्रीनगर व हजारा के आबादी क्षेत्र में देखते ही देखते पानी घुस गया। कई ग्रामीणों के घरों में भी शारदा का पानी प्रवेश कर गया। अचानक पानी भरने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। लोग रातभर जागकर अपने परिवार और सामान की सुरक्षा में जुटे रहे। गांव के कई हिस्सों में काफी देर तक पानी भरा रहा। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: शारदा में 1.92 लाख और देवहा में 34 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, अलर्ट ग्रामीणों को आशंका है कि जलस्तर और बढ़ा तो परेशानी और बढ़ सकती है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे बसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.