गांवों में घुसने लगा उफनाई घाघरा का पानी
आजमगढ़, सितम्बर 4 -- लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में उफनाई घाघरा नदी अब विकराल रूप लेने लगी है। बाढ़ का पानी तटवर्ती गांवों में घुसने लगा है। जिससे ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ गई है। उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भटकना पड़ रहा है। डिघिया गेज पर नदी खतरा बिंदु से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। शुक्रवार को यहां 24 घंटे में जलस्तर में 13 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नदी में शुक्रवार को गिरिजा, सरयू और शारदा बैराजों से 3,45,257 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। जिससे आने वाले दिनों में नदी के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर देवारा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण पहले ही कई संपर्क मार्ग टूट चुके हैं। इससे ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.