सीवान, मई 29 -- सीवान। जिले के कई गांवों में सरकारी चापाकल खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए दूर जाना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में समस्या और गंभीर हो गई है। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द चापाकल मरम्मत कराने की मांग की है। अधिकारियों ने तकनीकी टीम भेजने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...