बागपत, अप्रैल 20 -- बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से झोलाछाप के क्लीनिकों पर छापेमारी की गई। सरूरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत के निर्देश पर सोमवार को निवाड़ा और गौरीपुर गांव में झोलाछाप के क्लीनिकों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान क्लीनिक बिना वैध पंजीकरण एवं आवश्यक चिकित्सीय मानकों के संचालन करते पाए गए। नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर समस्त वैध दस्तावेज एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.