बलिया, अप्रैल 17 -- हल्दी, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहरी ब्लाक के सोनवानी स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को खंड विकास अधिकारी विकास कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ब्लॉक की 31 ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री कार्य को गति देने पर जोर दिया गया।बीडीओ ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि पंचायत सहायक व रोजगार सेवकों के साथ एक टीम बनाकर गांवों में अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच सके। रजिस्ट्री कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करें। बैठक में एडीओ पंचायत मनोज गुप्त, सचिव विनय सिंह, राजीव सिंह, मित्रेश कुमार तिवारी, आनंद वर्मा, वरुण राय, आशीष कुमार, विनोद गुप्ता, रामप्यारे चौधरी, उपेन्द्र यादव आदि थे। यह भी पढ़ें- ...