गांवों में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को मिली जानकारी
लोहरदगा, मई 10 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार,लोहरदगा के तत्वावधान में रविवार को किस्को प्रखंड के विभिन्न गांवों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। एलइडी वैन के जरिए लोगों को जानकारी दी गई। प्राधिकार के अध्यक्ष-सह-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में एलईडी वैन के माध्यम से ग्राम पंचायत हिसरी, बगडू, बेठहठ,पाखर,नावाडीह,देवदरिया, खरचा के ग्रामीणों को जागरूक किया गया।पीएलवी शाहिद हुसैन एवं इजहार अहमद ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली, निःशुल्क कानूनी सहायता,लोक अदालत तथा सिविल कोर्ट की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन,आवास,स्वास्थ्य बीमा आदि की भी जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- विधिक जागरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.