बांका, मई 14 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट की खराब स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। कॉलिंग सेवा किसी तरह चल रही है, लेकिन मोबाइल डेटा की स्पीड इतनी धीमी हो गई है कि सामान्य ऑनलाइन काम करना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई गांवों में इंटरनेट की स्पीड मुश्किल से 100 केबी प्रति सेकेंड से ऊपर जा पाती है, जिससे वीडियो चलना, वीडियो कॉलिंग, फोटो डाउनलोड होना या ऑनलाइन भुगतान करना तक प्रभावित हो रहा है। बताया जाता है कि सामान्य 4जी नेटवर्क में इंटरनेट स्पीड कई एमबीपीएस तक मिलनी चाहिए, जबकि 5जी में इससे कहीं अधिक तेज स्पीड संभव होती है। यह भी पढ़ें- नेटवर्क के अभाव में डिजिटल सुविधाओं से दूर हैं कई गांव लेकिन कटोरिया सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में स्थिति ...