बरेली, मार्च 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। टीबी संक्रमण से मुक्ति के लिए चल रहे अभियान का असर दिखने लगा है और मंडल में 300 से अधिक ग्राम पंचायतों ने टीबी संक्रमण को हरा दिया है। बीते दिनों हुए सत्यापन के बाद मंडल की 343 ग्राम पंचायतों ने टीबी मुक्त घोषित किया गया है। खास बात यह है कि पिछले चार वर्षों के भीतर संक्रमण मुक्त होने वाली पंचायतों की संख्या में लगभग पांच गुना बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बीते माह हुई समीक्षा बैठक में जारी रिपोर्ट के अनुसार, बरेली मंडल में कुल 4012 ग्राम पंचायतें हैं। इस साल के सत्यापन में 343 ग्राम पंचायतों (लगभग 8.55 प्रतिशत) को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। मंडल में बदायूं ने इस अभियान में बाजी मारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...