गांवों तक डिजिटल भुगतान पहुंचाएगा आईपीपीबी, 80 मर्चेंट ग्राम बनाने का लक्ष्य
रांची, सितम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) 7 से 11 सितंबर तक विशेष मर्चेंट ऑनबोर्डिंग अभियान चलाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को घर के पास सुलभ बैंकिंग सेवाएं देना और डिजिटल भुगतान प्रणाली को मजबूत करना है। अभियान के तहत स्थानीय दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, स्ट्रीट वेंडर्स व ठेला-खोमचा संचालकों को आईपीपीबी के मर्चेंट प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इससे छोटे कारोबारियों को सुरक्षित व सुविधाजनक डिजिटल भुगतान स्वीकार करने का विकल्प मिलेगा और ग्राहकों की नकदी पर निर्भरता कम होगी। वित्तीय समावेशन को गति देने के लिए झारखंड राज्य में 80 'मर्चेंट ग्राम' विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जहां अधिकांश दुकानदारों को डिजिटल पेमेंट से जोड़ा जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.