चंदौली, अप्रैल 2 -- चंदौली, संवाददाता। आकांक्षात्मक इस जिले में ग्राम पंचायतों को संचारी रोग से मुक्त कराने की कवायद की जा रही है। इसके तहत सभी ग्राम प्रधानों और निगरानी समिति के अध्यक्षों को एवं ग्राम पंचायतों को विगत वर्षों की तरह इस बार भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है।उन्होंने कहा कि अप्रैल माह संचारी रोगों के पनपने के लिए अनुकूल होता है। इसलिए आवश्यक है कि इसके रोकथाम के लिए एक से 30 अप्रैल तक चल रहे अभियान के दौरान विभिन्न कार्य किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांवों की पर्याप्त साफ-सफाई और झांड-झंखाड़ की कटाई करायी जाए। नालियों की तलीझाड़ सफाई करायी जाए। निकाले गये सिल्ट को अगले दिवस तक निस्तारित करा दिया जाए। ग्राम पंचायत के मुख्य मार्गों पर झाड़ी की क...