लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- गोला गोकर्णनाथ। मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा गांवों को बस सुविधा से जोड़ने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांवों को बस सेवा से जोड़ने की मांग को लेकर वह लंबे समय से ज्ञापन भेजते रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश में गांवों को बस सुविधा से जोड़ने का प्रस्ताव मंजूर होना प्रदेश की करीब 25 करोड़ जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगा। संतोष कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि पूरे देश की लगभग ढाई लाख ग्राम पंचायतों को भी बस सेवा से जोड़ा जाए, जिससे गांव, कस्बों और शहरों के बीच आवागमन सुगम हो सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.