नोएडा, जून 10 -- नोएडा, उदय सिंह। ग्राम विकास संगठन ने नोएडा प्राधिकरण पर गांवों में भी सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। सोमवार को संगठन के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर ओएसडी इंदु प्रकाश को मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने आरोप लगाया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे कई गांवों और सेक्टरों को प्रस्तावित सिटी बस रूट में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि सभी गांवों और सेक्टरों को सिटी बस सेवा से जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक प्राइवेट बसें चलेंगी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दो रूटों पर भी बसों की सुविधा

हिंदी ह...