गांवों को जोड़ने वाले तमसा नदी पर पक्के पुल के निर्माण की जरूरत
अंबेडकर नगर, जून 9 -- सैदापुर, संवाददाता। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के रामनगर नरसिंहपुर और अमौली मोहद्दीनपुर के बीच बहने वाली तमसा नदी पर पक्के पुल का निर्माण आज तक नहीं हो सका है। इसका खामियाजा आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के हजारों ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। आजादी के 78 वर्ष बाद भी यह बुनियादी समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता साफ झलकती है। आवागमन की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अंतत: खुद ही समाधान निकालते हुए निजी खर्चे से बांस-बल्ली का अस्थायी पुल तैयार कर लिया है। इसी जुगाड़ पुल के सहारे लोग पैदल और साइकिल से नदी पार करने को मजबूर हैं। किसानों और मजदूरों के लिए यह पुल जीवनरेखा साबित हो रहा है, क्योंकि उनके लिए दूसरे गांवों तक पहुंचने का यही एकमात्र साधन है। हालांकि यह अस्थायी पुल बेहद जोखिम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.