गांवों के विकास में सहभागी बनें प्रवासी : जिलाधिकारी
आजमगढ़, सितम्बर 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि निदेशक पंचायती राज द्वारा उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। योजना का उद्देश्य देश-विदेश में निवास करने वाले प्रवासी नागरिकों, व्यक्तियों एवं संस्थाओं को अपने गांव तथा मातृभूमि के विकास से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जनोपयोगी अवस्थापना एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करना है। इसके तहत देश अथवा विदेश में निवास करने वाला कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था जनपद के किसी भी गांव में अपनी इच्छानुसार विकास कार्य कराने के लिए सहयोग प्रदान कर सकता है। इसके लिए दानकर्ता द्वारा परियोजना की कुल लागत का 60 प्रतिशत अंशदान दिया जाएगा, जबकि शेष 40 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.