पटना, मार्च 16 -- ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान की निदेशक डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने कहा कि गांवों के विकास से ही संपूर्ण विकास संभव है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रशासनिक प्रशिक्षण जरूरी है। सोमवार को वह एलएन मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशासनिक क्षमताओं को सुदृढ़ करने और शासन एवं विकास कार्यक्रमों की प्रभावशीलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण शासन और विकास की रीढ़ हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के महत्व पर प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.