हरदोई, जून 6 -- अतरौली, संवाददाता। गांवों के समग्र विकास में गलियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वच्छ, मजबूत और सुव्यवस्थित गलियां न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर को भी बेहतर करती हैं। यह बात विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने शनिवार को विकास खंड भरावन के ग्राम बसहिया में इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान कही। एमएलसी ने ग्राम सभा पवाया में हड़हा मार्ग से पवाया भगवनतपुर मार्ग होते हुए दिनेश मिश्रा के घर तक, ग्राम पंचायत हाजीपुर के मजरा बसहिया में सार्वजनिक शौचालय से किशन के बाग तक, ग्राम गोटइया में नहर पुलिया से कल्याणेश्वर महादेव मंदिर होते हुए मनाऊ यादव के घर तक तथा ग्राम औना में देवकली संपर्क मार्ग से डालखेड़ा गांव तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ...