भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने के लिए मंगलवार को डीपीआरसी भवन में जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं सभी प्रमुख और उप प्रमुख को एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। मे. विलेज इंडिया कल्याण संस्थान के सौजन्य से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किया। इस मौके पर डीआरडीए के निदेशक दुर्गाशंकर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार और जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बालमुकुंद गौतम मौजूद रहे। डीडीसी ने कहा कि देश और राज्य के बजट की तरह पंचायत राज का भी बजट तैयार किया जाना है। बजट के हिसाब से पंचायत की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। इसलिए जनप्रतिनिधियों को बजट तैयार करने की जानकारी होनी चाहिए। डी...