आजमगढ़, मार्च 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। अब गांवों के तालाबों में सीवेज नहीं गिरेगा। ट्रिपल लेयर फिल्टर सिस्टम के जरिए तालाबों में गंदा पानी जाने से रोका जाएगा। शुरुआती चरण में जिले के 110 तालाबों को ग्रे वाटर मुक्त करने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायतों के तालाबों के जीर्णोद्धार के साथ भूजल संरक्षण और तालाबों के सौंदर्यीकरण पर भी काम होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में घरों से निकलने वाला गंदा पानी अक्सर तालाबों में पहुंच जाता है, जिसे ग्रे वाटर कहा जाता है। इससे तालाबों का पानी प्रदूषित हो जाता है। यही गंदा पानी जमीन के भीतर जाकर भूजल की ऊपरी परत को भी दूषित करता है। ग्राम पंचायतों में स्थित तालाबों के पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए अब शासन स्तर पर पहल की जा रही है। शासन ने 'ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.