मैनपुरी, मई 1 -- मैनपुरी। डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने ग्रामीण स्वच्छता और पंचायत भवनों को प्रभावी बनाने के लिए कमर कस ली है। हालिया बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 मई तक विशेष अभियान चलाकर गांवों की सूरत बदली जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और नालियों की व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाए। जलभराव रोकने के लिए सिल्ट हटाने और मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ता जांचने के लिए कार्य से पहले और बाद की फोटो लेना अनिवार्य होगा। पंचायत भवनों को सुव्यवस्थित कर वहां कुर्सी, मेज, पंखा और इंटरनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि नियमित उपस्थिति सचिव, प्रधान और पंचायत सहायक की मौजूदगी अनिवार्य होगी। एक ही छत के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.