अमरोहा, मई 26 -- अमरोहा, संवाददाता। गांवों की सरकार का कार्यकाल आज समाप्त हो जाएगा। हालांकि ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाएगा। यह छह माह तक पहले की तरह ही काम करेंगे। इस दौरान प्रशासक के तौर पर सामान्य कार्य ही कर सकेंगे, नीति विषयक निर्णय नहीं लिया जाएगा। इससे ग्राम प्रधानों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि गांवों में रुके कार्यों को अब पूरा कराया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में 576 ग्राम पंचायत हैं। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। गांवों को विकास कार्य कराने के लिए धनराशि दी जाती है, जिससे गांवों में सड़क निर्माण से लेकर दूसरे विकास कार्य कराए जाते हैं। पंचायत राज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस विभाग में अगर राशि ग्राम पंचायतों के खातों में पहुंच जाती है तो फिर वह वापस नहीं होती। पहले गांवों को ...