मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मंडल की 758 ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण की सुस्ती से शासन खफा है। समृद्ध पंचायत भवन वाली ग्राम पंचायतों का चयन डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में किया गया है, जिसके लिए सरकार चार-चार लाख रुपए खर्च कर रही है। इन पुस्तकालय में एनबीटी से प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तक खरीदी जानी हैं। जबकि, कंप्यूटर और इंटरनेट का प्रबंध होना है। शनिवार को पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित सिंह जनपद वॉर जिला पंचायत राज अधिकारियों की ऑन लाइन बैठक ले रहे हैं। निदेशक ने पुस्तकों की खरीद के टेंडर, फर्नीचर प्रबंध और डिजिटल कंटेंट के इंतजाम की सस्ती पर नाराजगी जाहिर की है। निदेशन ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.