चंदौली, सितम्बर 2 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 70.38 मीटर दर्ज किया गया, जो जिले के निर्धारित चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से 12 सेमी ऊपर बह रहा है। इससे जहां गंगा का पानी अब खतरे के निशान 71.26 मीटर की ओर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं तटवर्ती इलाके के सिवान में तेजी से पानी फैलने लगा है। वहीं दूसरी ओर जिले के पहाड़ी इलाके मे भारी बारिश से बांधों को मेंटेन कर फिलहाल डिस्चार्ज रोक दिया गया है। वहीं बारिश से कर्मनाशा, गरई और चंद्रप्रभा का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे कर्मनाशा के तटीय इलाकों में पानी घुसने लगा है। इधर बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यह भी पढ़ें- गंगा चेतावनी बिंदु पार कर गांवों की ओर बढ़ रहा पानीगांवों के सिव...