रांची, फरवरी 15 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड क्षेत्र के सोदे पंचायत अंतर्गत रेबेट गांव में बनने वाली पीसीसी पथ का शिलान्यास रविवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने नारियल फोड़कर किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि रेबेट गांव के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हो गई है। पीसीसी पथ निर्माण से गांव के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी, विशेषकर बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार गांवों के समग्र विकास को लेकर गंभीर है और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गांव का विकास ही उनकी प्राथमिकता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.