गांवों और कस्बों में किया गया पौधरोपण
गंगापार, जुलाई 12 -- जन आन्दोलन वृहद पौधरोपण महायज्ञ 2026 के अन्तर्गत तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव व कस्बों में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। ग्राम प्रधान हरदिहा मंजू देवी प्रतिनिधि त्रिभुवन सिंह पटेल के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम, वृहद पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यमुनापार भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पौधरोपण करने के बाद सभी लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आग्रह करते हुए बताया आज के दिन पूरे देश में 34 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। मेजा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्रा, एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, एडीओ पंचायत आरके पाण्डेय, राजेश द्विवेदी, संजय केशरवानी, राजेन्द्र कुशवाहा, सलिल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 'एक पेड़ माँ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.