रांची, जून 4 -- झारखंड के रांची में पुलिस और ग्रामीणों के बीच बवाल का मामला सामने आया है। यहां के लापुंग थाना क्षेत्र के कोयनारा गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर हो रही ग्रामसभा में ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें लापुंग थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। थानेदार को बचाने के क्रम में पुलिसकर्मियों ने फायरिंग भी की, जिसमें ग्रामीण जतरू मुंडा घायल हो गया। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल पुलिसकर्मी लालू लोहरा, पुनई उरांव और एक चालक को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि ग्रामीणों को कुछ बाहरी लोग भड़का रहे हैं। पुलिस ने घायल जतरू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.