गांधी हाउस ने पाया पहला स्थान
रुडकी, जुलाई 11 -- झबरेड़ा। एंबिशन पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव के अवसर पर हाउस-वार गमला सजावट और पौधारोपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा पौधरोपण के महत्व को बढ़ावा देना था। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में सभी हाउस के विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रचनात्मक ढंग से गमलों को सजाया और पौधे लगाकर औषधीय और सामाजिक महत्व की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में गांधी हाउस की साताक्षी एवं किंजल ने प्रथम, जैद, अनीकेत, आराध्या एवं अविका की टीम ने द्वितीय स्थान और टैगोर हाउस की वंशिका एवं अवनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.