नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नीट पेपर लीक मुद्दे पर आज फिर राहुल गांधी आक्रामक हैं। राहुल गांधी, प्रियंका और इंडिया गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे। इस दौरान रास्ते में उन्हें रोका भी गया। इस दौरान काफी ज्यादा ड्रामा भी देखने को मिला। हालांकि बाद में उन्हें जाने दिया गया। इससे पहले विपक्ष के सभी नेता, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के घर जुटे। यहां से यह लोग एक बस में सवार होकर गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए। इसके बाद पुलिस ने उनकी बसों को रोक दिया। रास्ते में बैरिकेडिंग भी की गई थी। कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठ रही है। इससे पहले राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के सामने भी धरना दे चुके हैं, जिसके बाद उन्हें और अन्य सांसदों को हिरासत में लिया गया था।बनाई ...