रामगढ़, जून 23 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। गांधी स्मारक प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, रामगढ़ परिसर में आम जनों व विद्यार्थियों के उपयोग के लिए नव-निर्मित लाइब्रेरी भवन का उपायुक्त ने मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, भवन की संरचना, सुरक्षा व्यवस्था तथा संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लाइब्रेरी भवन का विस्तृत अवलोकन करते हुए वहां उपलब्ध अध्ययन कक्ष, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पुस्तक रखने की सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइब्रेरी में सभी आवश्यक संसाधनों एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आगामी 10 दिनों के भीतर इसका नियम...