गांधी स्टेडियम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मूर्ति का अनावरण
पीलीभीत, मई 13 -- पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग की ओर से गांधी स्टेडियम परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टेचू की स्थापना कराई गई। मूर्ति का अनावरण डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया। इसके साथ ही समस्त तहसीलों, विकास खण्डों, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, सिविल कोर्ट व अन्य सरकारी कार्यालयों के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगोयुक्त बेंचों को भेजा गया। इस मौके पर सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, बीएसए रोशनी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी, डीआईओएस राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डीएम ने छात्राओं से किया सीधा संवाद, प्रश्नों के दिए उत्तर यह भी पढ़ें- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मूर्ति का लोकार्पण आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.