पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने गांधी स्टेडियम के तरण ताल में तैराकी सत्र का उद्घाटन हवन पूजन के साथ नारियल फोड़ कर किया। खेलो इंडिया के नन्हे मुन्ने तैराकों ने तैराकी प्रशिक्षक दीपक बिष्ट के निर्देशन मे अपने प्रदर्शन से तरण ताल में उपस्थित सभी दर्शकों को अचंभित कर दिया। डीएम ने कहा कि जिले में ओलंपिक साइज के स्विमिंग पूल के निर्माण कराने का प्रयास करेंगे। जिससे पीलीभीत के तैराकों को ओलम्पिक साइज़ के स्विमिंग पूल मे अभ्यास का मौका मिल सके। जिला तैराकी संघ की सचिव भावना मिश्रा ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर का श्वेता तनेजा ने बुके भेंट कर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी संघ के सदस्य सर्वेंद्र नाथ शुक्ल के निर्देशन में तैराकी सत्र का उद्घाटन आयोजन हुआ। अंत में उप जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.